Avanish Gautam

मकान नंबर 95/95
परेड चौराहे से थोड़ा पहले

यतीम खाने के पास

मलय चक्रवर्ती एक ऐसे

अंधेरे मनहूस कमरे में रहता है

जिसमे या तो बेहोश होने की हद तक

शराब पी जा सकती है या

अपनी नसों, अतडियों

और छाती को फाड़ते हुए

रोया जा सकता है

इसके सिवा इस कमरे में कुछ और

नहीं किया जा सकता

यानी कि इसके सिवा जो कुछ भी है

वो इस कमरे का हिस्सा नहीं है

और मलय चक्रवर्ती इस कमरे में

पेंटिंग्स बनाता है लगातार,

बिना थके हुए बिना रुके हुए

रुकता है तो बेतहाशा सिगरेट पीता है

उसे बारूद की गंध और जलती हुई तीलियाँ बेहद अच्छी लगती हैं

या अपनी माँ और बाबा की फूल चढ़ी

तस्वीरों के बीच मे लगी काली की तस्वीर को

घूरता है देर तक अचानक बौखला उठता है

अपने सारे कपड़े उतार देता है

चिल्ला उठता है आओ काली आओ

मेरे साथ सम्भोग करो

फिर निढाल पड़ जाता एकदम

लेट जाता है अपनी पेंटिंग्स के बीच में

गोविंद भाई  अपने छाते और

छड़ी के साथ बरामदे में रहते हैं

छाता बारामदे की सीलन लगी दीवार पर टंगा है

और छड़ी ने घेर रखा है उनके बिस्तर का आधा हिस्सा

गोविंद भाई नशे में धुत रहते हैं हर वक़्त

कभी कभी छाते के पास जाते हैं

और छाते से कान लगा कर

ना जाने क्या सुनते रहते हैं

मलय चक्रवर्ती यह जानता है कि

सन बयासी के बाद

छाता कभी खुला नहीं

और गोविंद भाई कहते हैं कि

सन बयासी के बाद बारिश ही कहाँ हुई

गोविंद भाई के कई राज हैं

जिन्हे मलय चक्रवर्ती नहीं जानता

जैसे के छाते के भी भीतर

एक बहुत लंबा बहुत रेशमी बाल अटका है

जिस पर सन बयासी की बारिश ठिठक गई है

मलय चक्रवर्ती यह जानता है कि

गोविंद भाई कभी बिस्तर के उस पार नहीं जाते

बल्कि उस छड़ी पर अपना दाहिना हाथ रख कर

बड़े सुकून से सो जाते हैं

लेकिन मलय चक्रवर्ती ये नहीं जानता ये छड़ी उसी की है

जिसका रेशमी बाल छाते में अटका है

उस छड़ी पर हाथ फेरते हुये

गोविंद भाई न जाने कितनी सदियों पीछे मुस्कुराते हैं

एक गर्द भरी मुस्कान जिसमें कोई दर्द नहीं है

95/95 की एक अन्चीन्ही सुबह

मलय चक्रवर्ती और गोविंद भाई एक बिल्ली को दूध पिला रहे हैं

बिल्ली कुछ रोज़ में बच्चे जनने वाली है

पहले एक कुत्ता था इस घर में ‘टीमो’

अब टीमो की तस्वीर है

1996/97

उंगलियों ने छुआ है पानी सा

ग़म ये कैसा है आसमानी सा

स्याह, भूरे, सलेटी भीग गये

रंग बरसा है कैसा धानी सा

सीना चौड़ा फुला के निकाला है

बुलबुला है तो मगर फ़ानी सा

क्यों कोई खौल कोई रवानी नहीं

खून कैसा है ये जवानी सा

धुलता जाता है वक़्त का चेहरा

दाग किसका है ये निशानी सा

कहीं भी छुप रहो  ढूँढ लेता है

लफ्ज़ दुश्मन है अपने मानी सा

हमारे डर नहीं जाते रहेंगे?
मुझे पानी से बहुत डर लगता है

और ऊँचाई से भी

ठीक इस वक्त जब मैं आपको यह बात बता रहा हूँ

मैं एक बहुत ऊँची और ठहरी हुई पानी की लहर

पर बैठा हूँ सहमा हुआ

मुझे इस बात का बिल्क़ुल भी इल्म नहीं है कि

मैं यहाँ कैसे आ गया या कौन ले आया मुझे

या कौन छोड़  गया मुझे बिल्क़ुल असहाय

जैसे वो दोनो भालू खड़े हैं सड़क के बीचो – बीच

जिनकी पीठ के बाल छिले हुए हैं

सड़क जिसके दोनो ओर हरियाली है बेशुमार

हरियाली जिसे भालुओं ने पहली बार देखा है

और देख कर बदहवास हो गये हैं

अभी तो थमा हुआ है सब कुछ.

लेकिन अभी कोई आवाज़ लगाएगा

कोई डमरू बज़ाएगा

भालू भागेंगे कूदते हुए हरियाली में

जितना भागेंगे भालू

उतनी ही सड़क भागेगी उनके पैरों के नीचे

भालू और तेज़ भागेंगे तो और तेज़ भागेगी सड़क

भालू कभी नहीं पहुच पाएँगे हरियाली तक

आवाज़ सुन कर

मुझे भी मज़बूरन कूदना होगा दूर दूर फैले

बेहद गहरे भयानक काले पानी में

मेरे कूदने के बाद मेरे उपर कूदेगी बहुत देर से

ठहरी हुई बहुत उँची और डरावनी लहर

डूबते हुए मैं तड़पूँगा सांस लेने को

तुम थामोगी मेरा हाथ

कहोगी आ गये तुम

कितने देर से मैं बुला रही थी तुम्हें

अपनी याददाश्त पर ज़ोर डालने पर मुझे

याद आएँगे वो लगातार चलते हुए दिन

जब मिट्टी और पानी में घोला जा रहा था तुम्हे

पता नहीं किस किस के बीजों के साथ

मैं देखूँगा तुम्हारा घर..

तुम्हारे भयानक काले पानी का घर

मैं देखूँगा तुम्हारा साँस लेना

पानी के भीतर मैं सीखूंगा तुम्हारी तरह

साँस लेना बहुत कम हवा में

मैं मागूँगा तुमसे थोड़ी सी सुस्ताने की जगह

ऊपर ज़मीन पर

कूद रहे होंगे भालू और अब तक तो

मदारियों को भी लग चुका होगा पता

जुड़ने भी लगे होंगे तमाशबीन

हम एक दूसरे को देख कर मुसुकुराएँगे

हम मुसुकुराएँगे लेकिन मुस्कुराने से

हमारे डर नहीं जाते रहेंगे

जैसे याद नही करने से

नहीं जाता रहता है इतिहास

हम अपने डर पर काबू पाने के लिए

एक डुबकी और लगाएंगे

इस बार धरती के केंद्र की ओर जाएँगे

और इस बार यह नहीं कहेंगे कि

यही है हमारी आखरी डुबकी

और मेरा विश्वास कीजिए

वहाँ धरती के केंद्र में

कोई धधकती आग नही होगी

वहाँ उल्टा लटका होगा

एक प्राचीन तोता

टांय-टांय बोलता हुआ

सब कुछ सहन करते हुए

सब कुछ वहन करते हुए

सदियों तक मरते हुए

हम जाएगें उस केंद्र तक

और इस बार हम तोते का टेटुआ

दबा कर आएँगे….

धुआँ वापस करो
मैं जानता हूँ

तुमने आग को धुएें से अलग कर दिया है

तुम्हारे कैमरे क़ैद करते है सिर्फ़ धुएें की छवियाँ

तुम्हारी कलम लिखती है सिर्फ़ धुएें के बयान

मैं जानता हूँ

तुम धुएें से घेर रहे हो हमें

तुम धुएें से घेर रहे हो ताकी

हमें नज़र ना आए आग

तुम चाहते हो कि इस

कदर फैल जाए धुआँ

की कोई पहचान ना सके

एक दूसरे का चेहरा

इंडिया गेट से ले कर इंटरनेट

तक तुमने फैला दिया है

मोमबत्तियों का धुआँ

और इस  धुएें को

तुम भरते जा रहे हो

हमारे जिस्म के हर छिद्र में

तुमने सीखा नहीं, ये हुनर तो

तुम्हारे पास हमेशा से था

तुम कहीं से भी उठा सकते थे धुआँ

किसी और का धुआँ किसी और के नाम पर

तुम्हे पता है लेकिन तुम

नज़रअंदाज़ करोगे

जल रहे हैं बहुत सारे जिस्म

बहुत प्यारी लेकिन बेचारी आत्माएँ

बिना धुएँ की आग में

ये जलते हुए लोग ये मरते हुए लोग

प्लीज़ इनका धुआँ इन्हे वापस लौटा दो

नहीं तो ये आग जो तुमने इन्हे दी है

तुम्हे वापस लौटा देगें

तुम्हारे इंडिया गेट पर

तुम्हारे इंटरनेट पर तुम्हारे अख़बारों में

क़लम को रांपी बना रहा है
कैसे कैसे गुल खिला रहा है

आग से आग को बुझा रहा है

अंगूठे काटे थे जिन्होने उसके

उन्ही को अँगूठा दिखा रहा है

लाल औ’ भगवा फाड़ के अब वो

काला झंडा उठा रहा है

खाल खींचना काम काम था उसका

क़लम को रांपी बना रहा है

भूल जाता हूँ
भूल जाता हूँ

रख कर चाभियाँ,

पेपर, रसीदें, दस्तावेज

भूल जाता हूँ

रास्ते, नाम, पते,

नम्बर, पासवर्ड

याद नहीं रहती चीज़ें

दूध लाना भूल जाता हूँ

सब्जियाँ लाना भूल जाता हूँ

पैसे वापस लेना भूल जाता हूँ

गालियां और हिकारतें

भूल जाता हूँ

तुम बहुत झुंझुलाती हो

मुझे कभी हंसी आती है

कभी गुस्सा

तुम चाहती हो चीजें रहें दुरुस्त,

एकदम करीने से और

बिल्कुल अपनी सही जगह

बस इसी वक्त मैं चोट करता हूँ

एक बहुत पुरानी बात से

“बताओ कौन सी चीज है इस दुनियाँ में जो हो

अपनी बिल्कुल सही जगह?

तुम चली जाती हो एक लम्बी खामोशी में

और मैं यह भी भूल जाता हूँ.

रक्तकुंड
१

जिस्म पर बम बंधवा

वो जा रहा है

खुदा से मिलने

कैसा खुदा है यार तू

बिना मरे मारे मिलता ही नहीं

२

अल्लाह बम बनाता है

ईसा मिसाइल

भगवान रचता है चक्रव्यूह

दुनियां डरती जाती है

दुनियां मरती जाती है

३

दुनियां भर में बिछी है लाशें

लाशों की जेब में है उनके

खुदाओं की तस्वीरें

सच कहते है ग्यानी जन

सब धर्म एक ही

मंजिल पर ले जाते हैं

४

मन्दिर के कलश पर

चर्च के क्रास पर

मस्ज़िद के गुम्बद पर

बेखौफ़ बीट करती हैं चिडियां

गाती हैं अपनी ही बोली में

अपने ही गीत

किसी भगवान की प्रार्थना नहीं करतीं

किसी खुदा का सिज़िदा नहीं करतीं

देखो हत्यारों कितनी खुश रह्ती हैं चिडियां

सुबह आ ही जाएगी
रात होने से पहले

कहीं खो कर

जो लौट आते हैं

उन्हे क्या पता

रात की कसीदाकारी

देखो मेरे पूरे वज़ूद पर बने हैं

शानदार बेल-बूटे

सुईयां भी चुभी है बे-हिसाब

उनका दर्द है लाज़वाब

नहीं लौटना है मुझे कहीं

रात खत्म होगी तो

सुबह आ ही जाएगी

प्रेम
बादलों की गड़गड़ाहट में

वो कौन सा शब्द है

बारिश जिसे जड़ों पर लिखती है

जो पढ़ा जाता है

डालियों पर पत्तियों की तरह

यह जरूरी भी नहीं
अगर पहाडों के रोने से बनी है नदी तो

चिडियों के हँसने से बना होगा आकाश

और यह जरूरी भी नहीं कि

महज़ प्यार करने से नहीं बनती है दुनिया

दुख
किसी गर्भाशय में नौ महीने

रह कर नहीं जन्मता है वो

न है बैठता है गिद्ध की तरह

किसी सूखे वृक्ष पर मुर्दे के इंतज़ार में

दुख में इंतज़ार

इंतज़ार में दुख

बहुत फर्क है लेकिन

वह वहाँ भी नहीं होता

सांस छोड देने के बाद

सांस लेने के लिये उतावले

फेफडों के अंकुचन – संकुचन

मे भी नहीं होता

कहीं नहीं होता है वह

न खाली होने पर

न भरे होने पर

मगर वो होता है हर कहीं

विडम्बना की तरह

बाकी सब उसी के लिए होता है

धूप…हवा…हँसी… जीवन..

सब उसी के लिए होता है

उसी के प्रतिरोध में

प्रतिरोध उमंग है उल्लास है

प्रतिरोध जीवन है सांस है

और प्रतिरोध का भी दुख होता है

जैसे दुख का प्रतिरोध होता है

कुछ ऐसे जैसे तुम हो

जैसे मैं हूँ

जैसे हम दोनों नहीं है दुख हैं…

जैसे हम दोनों नहीं है प्रतिरोध हैं…

न जाने क्यों पीता हूँ ..
सिगरेट की तरह उँगलिओं में फंसा

तुम्हारा नाम सुलगता है

हर कश के साथ जलता है जिगर

और चढता है नशा

सारे कमरे में भर जाती हो

जब धुँए की तरह तुम

तब मिलता है सुकून

हर सांस के साथ आती जाती हो तुम

जानता हूँ यह धुँआ धोखा है

हाथ नहीं आएगा

फिर भी न जाने क्यों पीता हूँ

यह ज़िन्दगी.

*रचनाकाल: 1995.

कौन है यह
यह मै किसके पंजों में हूँ

कौन है यह जो मुझे

नोचे झिझोडे चबाए चला जा रहा है

कौन है यह जिसकी लार में

लिथडता जा रहा है मेरा ज़िस्म

कौन है यह जिसकी डकारों की आवृत्तियाँ

मेरी सांसों को उल्टा किये दे रहीं हैं

कौन है यह जो निकाल कर

खा रहा है मेरी आत्मा

कौन है यह जो तोड रहा है मेरी रीढ

कौन है यह जिसके आगे

मेन्यू कार्ड ले कर खडा हूँ मै

प्रेम पत्र
उसके लिये

किताब में छुपा कर

रखा है लड़की ने एक प्रेम पत्र

जिसे करती है प्रेम वो

पिता ने पढ़ी किताब

रख दी

प्रेम पत्र नहीं पढ़ा

भाई ने पढ़ी किताब

रख दी

प्रेम पत्र नहीं पढ़ा

माँ ने पढ़ी किताब

रख दी

प्रेम पत्र नहीं पढ़ा

दीदी की बिटिया ने

एक दिन पा ली किताब

छोटी सी बिटिया ने

फाड़ डाली समूची किताब

पन्ने-पन्ने उड़ा दिये हवा में

प्रेम पत्र की बना डाली नाव

घर के पीछे बहती नदी में

तैरा दी नाव

प्रेम पत्र का सफर शुरू हो गया है

बिटिया नाव के पीछे-पीछे

दौड़ रही है

लड़की कैलेंडर मे तारीख बदल रही है।

रचना काल 1997

मुद्दतों बाद फिज़ा बदली है…
मुद्दतों बाद फिज़ा बदली है

आज होठों पे’ हँसी असली है

सूत रिश्तों का घेर लेता है

सूत कच्चा है इंसा तकली है

मेरा माज़ी गुज़र गया शायद

वो यह कहती है कैसी पगली है

राह भटके तो खो गई मंज़िल

कहने वालों की बात नकली है

जिस्म नीला पड़ा है मछली का

प्यास होगी इधर से निकली है