Avanish Gautam
रक्तकुंड
जिस्म पर बम बंधवा
वो जा रहा है
खुदा से मिलने
कैसा खुदा है यार तू
बिना मरे मारे मिलता ही नहीं
२
अल्लाह बम बनाता है
ईसा मिसाइल
भगवान रचता है चक्रव्यूह
दुनियां डरती जाती है
दुनियां मरती जाती है
३
दुनियां भर में बिछी है लाशें
लाशों की जेब में है उनके
खुदाओं की तस्वीरें
सच कहते है ग्यानी जन
सब धर्म एक ही
मंजिल पर ले जाते हैं
४
सुबह आ ही जाएगी
कहीं खो कर
जो लौट आते हैं
उन्हे क्या पता
रात की कसीदाकारी
देखो मेरे पूरे वज़ूद पर बने हैं
शानदार बेल-बूटे
सुईयां भी चुभी है बे-हिसाब
उनका दर्द है लाज़वाब
नहीं लौटना है मुझे कहीं
रात खत्म होगी तो
सुबह आ ही जाएगी
प्रेम
वो कौन सा शब्द है
बारिश जिसे जड़ों पर लिखती है
जो पढ़ा जाता है
डालियों पर पत्तियों की तरह
यह जरूरी भी नहीं
चिडियों के हँसने से बना होगा आकाश
और यह जरूरी भी नहीं कि
महज़ प्यार करने से नहीं बनती है दुनिया
दुख
रह कर नहीं जन्मता है वो
न है बैठता है गिद्ध की तरह
किसी सूखे वृक्ष पर मुर्दे के इंतज़ार में
दुख में इंतज़ार
इंतज़ार में दुख
बहुत फर्क है लेकिन
वह वहाँ भी नहीं होता
सांस छोड देने के बाद
सांस लेने के लिये उतावले
फेफडों के अंकुचन - संकुचन
मे भी नहीं होता
कहीं नहीं होता है वह